Haridwar NewsBig News

मस्जिद में किशोर के साथ चार लोगों ने किया कुकर्म, काली करतूत का बनाया वीडियो, फिर…

हरिद्वार से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। रुड़की के गंगनहर थाना क्षेत्र के गुलाबी नगर स्थित एक मस्जिद में धार्मिक शिक्षा लेने गए 11 साल के किशोर के साथ चार आरोपियों ने करीब चार महीने तक कुकर्म किया। आरोप है कि काली करतूत का एक आरोपी ने वीडियो भी बनाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

मस्जिद में किशोर के साथ चार लोगों ने किया कुकर्म

जानकारी की अनुसार किशोर मस्जिद में धार्मिक शिक्षा लेने के लिए जाता था। आरोप है कि मस्जिद में अज़ान देने वाले मुअज़्ज़िन की गैरमौजूदगी में चार आरोपी नाबालिग लड़के को अपने कमरे में ले गए और उसके साथ कुकर्म किया। यह भी आरोप है कि एक आरोपी ने कुकर्म का वीडियो भी बनाया।

मस्जिद में किशोर के साथ कुकर्म
मस्जिद में किशोर के साथ कुकर्म

ऐसे हुआ मामला का खुलासा

मामले को लेकर किशोर के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनका लड़का कुछ दिनों से काफी डरा हुआ लग रहा था। साथ ही, वह रात में सो भी नहीं पा रहा था। यह देखकर उन्हें शक हुआ। जिसके बाद उन्होंने बेटे को विश्वास में लेकर परेशान रहने का कारण पूछा। जिसके बाद नाबालिग ने अपने पिता को आपबीती सुनाई।

दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, पूछताछ जारी

किशोर के पिता ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने दो आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। एसपी ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : शिक्षकों ने किया आठ साल के छात्र के साथ कुकर्म, किसी को बताने पर दी फेल करने की धमकी, फिर…

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें