Dehradunhighlight

उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल का निधन, बेबी रानी मौर्य ने जताया दुख

khabar ukदेहरादून : उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल के निधन पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और सीएम त्रिवेंद्र रावत ने गहरा शोक व्यक्त किया. राज्यपाल ने स्वर्गीय अग्रवाल की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अपने संदेश में कहा कि स्व. अग्रवाल एक कुशल प्रशासक, श्रेष्ठ विधिवेत्ता और महान समाजसेवी थे। उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए सदैव एक आदर्श दृष्टिकोण अपनाया। उनके द्वारा प्रदेश की गरीब बालिकाओं के लिए देहरादून में स्थापित हिम ज्योति स्कूल प्रदेश के लिए एक धरोहर है। अग्रवाल ने सिक्किम और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के रूप में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन भलीभाँति किया। वे राज्यसभा के महासचिव भी रहे। उनके निधन से सार्वजनिक जीवन का एक चमकता हुआ नक्षत्र विलुप्त हो गया।

आपको बता दें कि 8 जनवरी 2003 से 28 अक्टूबर 2007 तक वे उत्तराखंड के राज्यपाल रहे. वहीं सुदर्शन अग्रवाल ने सिक्किम और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के रूप में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन भलीभाँति किया। वे राज्यसभा के महासचिव भी रहे। उनके निधन से सार्वजनिक जीवन का एक चमकता हुआ नक्षत्र विलुप्त हो गया।

Back to top button