देहरादून : पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद पर नियुक्त किया गया है। सी. विद्यासागर राव का कार्यकाल समाप्त होने के बाद शनिवार को उनकी नियुक्ति की गई है। सी विद्यासागर राव ने 30 अगस्त, 2014 को महाराष्ट्र के राज्यपाल पद की शपथ ली थी। उनका पांच वर्ष का कार्यकाल 30 अगस्त, 2019 को समाप्त हो गया।
भगत सिंह कोश्यारी का जन्म 17 जून, 1942 को हुआ था। उत्तराखंड में बीजेपी के सदस्य से लेकर वे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तक पार्टी में सक्रिय रहे।
उत्तराखंड में बीजेपी के पहले प्रदेश अध्यक्ष रह चुके भगत सिंह 2001 से 2002 तक उत्तराखंड के सीएम भी रहे हैं, उसके बाद 2002 से 2007 तक उत्तराखंड विधानसभा में नेता विपक्ष भी रहे। वर्ष 2008 से 2014 तक वे उत्तराखंड से राज्यससभा के सदस्य चुने गए थे | आरएसएस से भगत सिंह कोश्यारी की काफी नजदीकी रही है। 1977 के आपातकाल के दौरान जेल भी जाना पड़ा था। अब उन्हें राष्ट्रपति द्वारा महाराष्ट्र के राज्यपाल के तौर पर नियुक्त किया गया है।