International News

श्रीलंका के पूर्व विदेश मंत्री का कोरोना से निधन, भारतीय विदेश मंत्री ने जताया शोक

Former Sri Lankan Foreign Minister Mangala Samaraweera

श्रीलंका के पूर्व विदेश मंत्री मंगला समरवीरा का कोरोना से मंगलवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। बता दें कि 65 वर्षीय समरवीरा इस महीने की शुरुआत में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भारतीय विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर ने श्रीलंका के पूर्व विदेश मंत्री समरवीरा के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

भारतीय विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर ने जताया शोक

भारतीय विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि श्रीलंका के पूर्व विदेश मंत्री मंगला समरवीरा के निधन से गहरा दुख पहुंचा है। उन्‍होंने कहा कि वह एक उदार व्यक्तित्व वाले भारत के एक सच्‍चे दोस्त थे। उनकी आत्मा को शांति मिले।

पिछले साल ही श्रीलंका की सक्रिय राजनीति से लिया था संन्यास

आपको बता दें कि समरवीरा दो बार विदेश मंत्री के पद पर रहे। उनका पहला कार्यकाल साल 2005-2007 के बीच रहा। वर्ष 2015-2017 के बीच वह दोबारा श्रीलंका के विदेश मंत्री के पद पर रहे। समरवीरा पूर्व संसदीय अध्यक्ष डब्ल्यूजेएम लोकुबंदारा की मौत के बाद कोरोना का शिकार होने वाले दूसरे शीर्ष श्रीलंकाई नेता थे। वो वित्त मंत्रालय सहित कई अन्य मंत्रालयों में भी शीर्ष पदों पर कार्य कर चुके हैं। पिछले साल ही उन्होंने श्रीलंका की सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया था।

Back to top button