National

पुडुचेरी के पूर्व सीएम एम.डी.आर रामचंद्रन का निधन, तीन दिनों तक मनाया जाएगा शोक

दक्षिण भारत के तटीय केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के पूर्व सीएम एम.डी.आर रामचंद्रन का निधन हो गया है। पुडुचेरी सरकार ने तीन दिनों का शोक मनाने की घोषणा की है। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन.रंगासामी ने कहा कि रामचंद्रन का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

कम उम्र में शुरु हुआ था राजनीतिक करियर

बता दें कि रामचन्द्रन द्रमुक 1980-1983 और 1990-1991 तक पुडुचेरी के मुख्यमंत्री रहे। उनका राजनीतिक करियर कम उम्र में ही शुरु हो गया था। 39 साल की उम्र में वह पुडुचेरी के नेट्टापक्कम निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए। वहीं 1969 से 1974 से 1977 तक वह मंत्री रहे हैं। 1980 मे वह डीएमके की ओर से पुडुचेरी के मुख्यमंत्री चुने गए। वहीं 1990 से 1991 तक द्रमुक जननाथ पार्टी शासन में उन्होनें मुख्यमंत्री के रुप में  कार्य किया। इसके बाद वह कांग्रेस चले गए। साल 2006 में वह कांग्रेस में रहे। वीं 94 साल के बुजुर्ग रामचन्द्रन द्रमुक बीमार चल रहे थे। चेन्नई के निजी अस्पताल  उनका इलाज चल रहा था और इस दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

Back to top button