Big News : Big Breaking : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एम्स में भर्ती - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Big Breaking : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एम्स में भर्ती

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बेचैनी महसूस होने के बाद रविवार रात एम्स में भर्ती कराया गया।

सूत्रों ने बताया कि 87 वर्षीय सिंह को एम्स के कार्डियो-थोरैसिक (हृदय और सीने से संबंधित) वार्ड में निगरानी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि सिंह को रात करीब पौने नौ बजे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में कार्डियोलॉजी के प्रोफेसर डॉक्टर नीतीश नायक की निगरानी में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूत्रों के अनुसार उन्हें निगरानी में रखा गया है। मनमोहन सिंह विपक्षी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं। वह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे हैं।

Share This Article