highlightNational

पूर्व PM अटल जी की पहली पुण्यतिथि, राष्ट्रपति-पीएम समेत सीएम ने दी श्रद्धांजलि

khabar ukदिल्ली : पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की आज पहली पुण्यतिथि है. माननीय राष्ट्रपति-पीएम मोदी समेत उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की. पूरा देश आज अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे है.

वहीं आज नई दिल्ली में उनके स्मृति स्थल ‘सदैव अटल’ पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेता श्रद्धांजलि देने पहुंचे. वहीं सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अटल की तस्वीर पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान अटल जी की बेटी नमिता कौल भट्टाचार्य, पोती निहारिका समेत परिवार के भी कई अन्य सदस्य वहां पर पहुंचे हैं.

अस्थियों को देश की 100 नदियों में प्रवाहित किया था

गौर हो कि अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत काफी लंबी समय से खराब थी, लंबी बीमारी के बाद 16 अगस्त, 2018 को उनका निधन हो गया था. पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के निधन के बाद BJP ने उनकी अस्थियों को देश की 100 नदियों में प्रवाहित किया था और इसकी शुरुआत हरिद्वार में गंगा में विसर्जन के साथ हुई थी. अपनी कविताओं और भाषणों के लिए हमेशा जाने वाले अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा के संस्थापकों में से एक थे

अटल जी का देश में अहम योगदान रहा है. अटली बिहारी वाजपयी भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता रहे जिसने हौसले हमेशा से बुलंद थे और आवाज में जोश था जिनसे कई नेता औऱ लोगों ने प्रेऱणा ली.

Back to top button