कांग्रेस के लिए एक और बुरी खबर है। जी हां कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव त्यागी के निधन के बाद अब कांग्रेस ने एक और कद्दावर नेता को खो दिया। बता दें कि गाजियाबाद के पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल की कोरोना संक्रमण के चलते दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में मौत हो गई। उनकी रिपोर्ट 30 जुलाई को आई थी। इलाज में मदद के लिए पूर्व सांसद के बेटे ने राज्य मंत्री अतुल गर्ग से भी फरियाद की थी। इसके बाद राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सिंह से फोन पर बातचीत करके बेहतर इलाज की व्यवस्था कराने के लिए कहा था। वह पिछले कई दिन से गंगाराम अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे। इतना ही नहीं इनके कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद इनके परिवार वालों का सैंपल लिया गया था जिनमे चार सदस्यों में कोरोना की पुष्टि हुई है जिनको सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती किया गया है और उपचार चल रहा है। सुरेंद्र प्रकाश गोयल ने पार्षद से लेकर सांसद बनने तक का राजनीतिक क्षेत्र में लंबा सफर तय किया था।
जानकारी मिली है कि सुरेंद्र गोयल सिटी बोर्ड के चेयरमैन भी रहे औऱ सांसद और विधायक भी रहे। उनके निधन से गाजियाबाद के कांग्रेसियों और व्यापारियों में भी शोक की लहर है।