Dehradun News

पूर्व विधायक चैंपियन ने की सीएम धामी से मुलाकात, दी होली की शुभकामनाएं

खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी रानी देवयानी सिंह भी मौजूद रही।

पूर्व विधायक चैंपियन ने की सीएम धामी से मुलाकात

खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी रानी देवयानी भी मौजूद दिखी। पूर्व विधायक ने सीएम धामी को होली की शुभकामनाएं दी। चैंपियन ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी साझा की है।

तस्वीरें साझा कर चैंपियन ने लिखा ‘सत्य व वीरता की सदा से जीत होती आई है, चाहे परिस्थिति कितनी ही जटिल क्यों न हो। साथियों विगत लगभग 2 सप्ताह से हम देख रहे हैं कि ईश्वर की अनुकम्पा से कहूं या फिर इंशाअल्लाह हमारे ऊपर असीम कृपा ऊपरवाले की हो रही है। आज होली की पूर्वसंध्या से पूर्व, रानी साहिबा के साथ हम देहरादून के राजकीय मुख्यमंत्री आवास में सीएम धामी से मुलाकात की’।

IAS नीतिका खंडेलवाल से भी की मुलाकात

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सीएम धामी को ‘गुलाल लगा कर और गुंझिया भेंट कर “होली त्योहार” का शुभारंभ किया। चैंपियन ने आगे लिखा वहां पर पुरानी जानकारी की IAS OFFICER नीतिका खंडेलवाल DM टिहरी जो , पूर्व में SDM रुड़की थीं से यकायक भेंट हुई , और काफी पुरानी यादों का संस्मरण किया’।

ये भी पढ़ें: Mumbai dance party controversy: चैंपियन के घर पहुंचे महेंद्र भट्ट, सियासी पारा हाई

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें