Big NewsHaridwar News

पूर्व विधायक चैंपियन को मिली जमानत, जेल से आएंगे बाहर

पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को फाइनली कोर्ट से राहत मिल गई है. मंगलवार को चैंपियन को जमानत मिल गई है. जिला कोर्ट ने आज याचिका पर सुनवाई करने के बाद कोर्ट ने चैंपियन की जमानत मंजूर कर दी है.

खानपुर विधायक के कार्यालय में की थी फायरिंग

बता दें 26 जनवरी को कुंवर प्रणव चैंपियन ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय में घुसकर फायरिंग की थी. इसके साथ ही चैंपियन पर उमेश कुमार के समर्थक के साथ मारपीट करने का भी आरोप है. पुलिस ने मामले का संज्ञान लेने के बाद 26 जनवरी की देर रात को चैंपियन को हिरासत में ले लिया था.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें