Haridwar NewsHighlight

रुड़की की सियासत में हलचल तेज: कांग्रेस ज्वाइन करने के लिए दिल्ली रवाना हुए पूर्व मेयर, समर्थक भी मौजूद

रुड़की की राजनीति में इस समय बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिल रहा है। शहर के पूर्व मेयर गौरव गोयल कांग्रेस में शामिल होने के लिए अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ दिल्ली रवाना हो गए हैं।

समर्थकों के साथ दिल्ली रवाना हुए पूर्व मेयर

बताया जा रहा है कि दिल्ली पहुंचकर वह कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। दिल्ली रवाना होते समय गौरव गोयल के साथ समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली। ढोल-नगाड़ों और जोशीले नारों के बीच उनका काफिला रवाना हुआ, जिसने साफ संकेत दे दिया कि रुड़की की सियासत में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

शहर में मजबूत राजनीतिक पकड़ रखते हैं गौरव गोयल

पूर्व मेयर के रूप में गौरव गोयल पहले से ही शहर में मजबूत राजनीतिक पकड़ रखते हैं। उनके समर्थकों का कहना है कि उनके कार्यकाल में कई विकास कार्य हुए, जिसकी वजह से शहर में उनका प्रभाव कायम है। ऐसे में उनका कांग्रेस में शामिल होना स्थानीय राजनीति के लिए अहम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में BJP को आज लगेगा बड़ा झटका, भाजपा के 6 बड़े नेता करेंगे कांग्रेस ज्वाइन

रुड़की की राजनीति में हलचल तेज

राजनीतिक जानकार इसे आने वाले समय में रुड़की की राजनीति का “गेम चेंजर” भी बता रहे हैं। फिलहाल, रुड़की से लेकर दिल्ली तक इस सियासी कदम को लेकर चर्चाएं तेज हैं और सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि गौरव गोयल की कांग्रेस में एंट्री के बाद स्थानीय राजनीति किस दिशा में जाती है।

गोयल के साथ ये बड़े नेता थाम सकते हैं कांग्रेस का हाथ

  • भीमताल विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय पूर्व ब्लॉक प्रमुख और बीजेपी के जुझारू नेता लाखन सिंह नेगी
  • सितारगंज से पूर्व विधायक और बसपा नेता नारायण पाल
  • रुद्रपुर से पूर्व विधायक और बीजेपी नेता राजकुमार ठुकराल
  • त्तरकाशी जिले की घनसाली विधानसभा सीट पर सक्रिय पूर्व विधायक भीमलाल आर्या
  • मसूरी विधानसभा सीट पर सक्रिय पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें