Big NewsDehradun NewsHarish Rawat

पूर्व सीएम हरीश रावत की बिगड़ी तबियत, मैक्स अस्पताल में भर्ती

HARISH RAWAT IN HOSPITAL

 

पूर्व सीएम हरीश रावत की तबियत ठीक नहीं होने के चलते उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। आपको बता दे हरीश रावत को इंडिजेशन के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक पूर्व सीएम हरीश रावत का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दे बीते दिनों पहले भी हरीश रावत की बेरोजगार युवाओं के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान तबियत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। हालाँकि, वो कुछ दिन बाद ठीक होकर प्रदर्शन का हिस्सा भी बने थे। लेकिन एक बार फिर तबियत ख़राब होने के चलते उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों की माने तो पूर्व सीएम हरीश रावत का स्वास्थ्य अब पहले से बेहतर है और वो खाना भी ठीक तरह से खा रहे है। लेकिन अस्पताल से अभी उन्हें छुट्टी नहीं दी गई है।

 

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें