HaridwarhighlightUttarakhand

भर्ती परीक्षा धांधली में फरार पूर्व भाजपा नेता संजय धारीवाल को लगा झटका, जिला प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाही

जेई-एई की परीक्षा भर्ती घोटाले में फंसे भाजपा मंगलौर ग्रामीण के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं मोहम्मदपुर जट के प्रधान संजय धारीवाल को एक ओर झटका लगा है। गांव में नहीं मिलने के चलते उनसे प्रधान के अधिकार को सीज कर दिया गया है। साथ ही अब उप प्रधान को उनके अधिकार दे दिए है। बता दे अब उप प्रधान ही गांव की बागडोर संभालेंगे।

भाजपा ने कर लिया था संजय धारीवाल से किनारा

परीक्षा भर्ती घोटाले में भाजपा के मंडल अध्यक्ष संजय धारीवाल का नाम आने के बाद से भाजपा ने उनसे किनारा कर लिया था। 23 जनवरी को संजय से त्यागपत्र ले लिया गया। बाद में 25 जनवरी को उनसे भाजपा की सदस्यता से भी निष्कासित कर दिया गया। संजय की गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस दबिश दे रही है। बता दे संजय धारीवाल गांव का प्रधान भी था। इसी बीच पुलिस की ओर से उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया हुआ है।

गांव छोड़कर फरार है संजय

कुछ विकास कार्यों का बजट तो 31 मार्च तक ही है। उसके बाद यह बजट लैप्स हो जाएगा। वहीं संजय धारीवाल गांव छोड़कर फरार है। ऐसे में विकास कार्य नहीं हो पा रहे है। इसके चलते अब जिला प्रशासन ने उसके अधिकार ही सीज कर दिये है। एडीओ पंचायत नारसन धर्मपाल तेजवान ने बताया कि अब उप प्रधान पुष्पेंद्र को प्रधान की बागडोर सौंप दी गई है। अब पुष्पेंद्र ही सारी बागडोर को संभालेंगे।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button