अहमदबाद : अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप एसाबरमती आश्रम पहुंचे। उन्होंने वहाँ चरखा चलाया और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। आश्रम में ट्रंप ने विजिटर्स बुक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए संदेश लिखा। ट्रंप ने लिखा, ‘मेरे महान दोस्त प्रधानमंत्री मोदी का इस शानदार यात्रा के लिए शुक्रिया। लेकिन, इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति महात्मा गाँधी के बारे में कुछ भी नहीं लिखा। इतिहास में जब भी कोई हस्ती गांधी आश्रम पहुंची, उन्होंने बापू के बारे में जरूर कुछ न कुछ लिखा है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने इस परंपरा को तोड़ा और महात्मा गांधी की जगह अपने ‘दोस्त मोदी’ के बारे में आश्रम की विजिटर्स बुक में लिखा है। विजिटर्स बुक में लोग महात्मा गांधी या उनके जीवन दर्शन के बारे में लिखते रहे हैं। लोग यह बताते हैं कई वो बापू को किस रूप में जानते और मानते हैं. 2001 में भारत यात्रा पर आए तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने भी विजिटर्स बुक में महात्मा गांधी के विचारों को विश्व की आध्यात्मिक धरोहर बताया था।
उनके अलावा दुनिया के बई बड़े नेता और प्रभावशाली लोग साबरमती आश्रम आते रहे हैं। हर कोई गांधी जी के बारे में और आश्रम के अनुभव को विजिटर बुक में लिखता है, लेकिन ट्रंप ने गांधी जी के बारे में एक शब्द भी नहीं लिखा। इसको लेकर लोगों ने सवाल भी खड़े किये हैं। जानकारों का कहना है कि ट्रंप को गांधी जी के बारे में लिखना चाहिए था। उससे यह पता चलता कि वो गांधी जी के बारे में क्या सोचते हैं। लेकिन, उन्होंने विजिटर बुक में पीएम मोदी की तारीफों के पुल बांध दिए।