Champawat NewsHighlight

खेतीखान में धू-धू कर जले जंगल, वन संपदा को हुआ भारी नुकसान

गर्मी बढ़ने के साथ ही जंगलों में आग लगने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. रोजाना आग लगने की घटनाएं प्रकाश में आ रही है.

खेतीखान में धू-धू कर जले जंगल

चम्पावत में शनिवार देर शाम को चंपावत के खेतीखान के वन पंचायत पर भगवती मंदिर के पास के जंगल में भीषण आग लग गई. हवा के चलने से आग ने विकराल रूप ले लिया. गोशनी के ग्राम प्रधान प्रशासक प्रतिनिधि आलोक वर्मा ने जंगल में आग लगने की सूचना वन विभाग को दी.

ये भी पढ़ें : बाराकोट के जंगलों में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटा महकमा

वन संपदा को हुआ भारी नुकसान

सूचना मिलते ही चंपावत के डीएफओ एनसी पंत ने कहा कि वन विभाग की टीम को आग पर काबू पाने के लिए निर्देशित किया था. जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. बता दें आग लगने से वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है.

ये भी पढ़ें : वनों को आग से बचाने के लिए वन महकमा अलर्ट, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें