देहरादून- 29 अप्रैल, 2018 को दिल्ली के रामलीला मैदान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में होने वाली जन आक्रोश रैली में उत्तराखण्ड प्रदेश से हजारों कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में प्रतिभाग करेंगे।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के मुख्य कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र शाह ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में उत्तराखण्ड के कांग्रेसजन दिल्ली रैली में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली रैली की तैयारी हेतु प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर रैली की तैयारियों पर चर्चा की। बैठक में यह भी तय किया गया कि गढ़वाल एवं कुमाऊं मण्डल से पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं के जलपान हेतु गाजियाबाद के निकट व्यवस्था सुनिश्चत की गई है। दिल्ली पहुंचने के उपरान्त उत्तराखण्ड के सभी कांग्रेसजन राजघाट पर एकत्र होकर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में रामलीला मैदान रैली स्थल के लिए रवाना होंगे।
प्रदेश कांग्रेस समन्वयक ने यह भी बताया कि उत्तराखण्ड से दिल्ली रैली में पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं से समन्वय हेतु एक समन्वय समिति का गठन किया गया है जिसमें प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, प्रदेश महामंत्री अनुपम शर्मा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य महेश शर्मा, पीसीसी सदस्य अजय सिंह, पीसीसी सदस्य नवीन पयाल को समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बैठक में प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, एआईसीसी सदस्य डॉ. संजय पालीवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह, पूर्व विधायक गणेश गोदियाल, महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चैहान, पीसीसी सदस्य अजय, मुख्य समन्वयक राजेन्द्र शाह, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, एस.पी. सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रवक्ता गरिमा दसौनी, पंकज मेसोन, नवीन पयाल, गिरीश पुनेड़ा, अशोक वर्मा, महन्त विनय सारस्वत, राजेश चमोली, गौरव चैधरी, दीवान सिंह तोमर आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।