National

गांव की रौनक पड़ी फीकी! जहरीला खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार

Food Poisoning at Wedding Gujrat: बहुत से लोग शादी में खाना खाने के लिए जाते है। लेकिन अगर ये खाना ही जहरीला निकल जाए तो आप क्या करेंगे? जी हां, ऐसा ही एक मामला गुजरात के दाहोद से सामने आ रहा है।

यहां पर शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए। सभी को उल्टी-दस्त होने शुरू हो गए। जिसके बाद गांव की रौनक अफरा-तफरी के माहौल में बदल गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने इसे फूड प्वाइजनिंग का मामला बताया है।

ये भी पढ़ें:- बिंदी-हिजाब विवाद के बीच मुस्लिम BJP नेता का हंगामा, Lenskart स्टाफ को बुलाकर लगाया तिलक

जहरीला खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार

दरअसल अबहोलोड गांव में भरतभाई राठौड़ के घर पर ये शादी समारोह था। सभी ने शाम के छह बजे शादी में खाना खाया। हालांकि रात 11 बजे तक सभी लोगों में बीमार होने के लक्षण दिखे। बताते चलें कि शादी में आम का जूस, शकपुरी, दाल-चावल, पनीर की सब्जी आदि परोसा गया।

ये भी पढ़ें:- NEPAL ने दिया भारतीयों को झटका!, नई बालेन शाह सरकार ने कर दिया ये काम

शादी में लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार Food Poisoning at Wedding Gujrat

यहीं पर शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोगों को फूड पॉइजनिंग हो गई। इस घटना की सूचना मिलने पर अधिकारियों ने खाने के सैंपल लिए और जांच शुरू कर दी। डॉक्टरों के मुताबिक, आम के जूस या पनीर की सब्जी से फूड पॉइजनिंग हुई हो सकती है।

अस्पताल में किया गया भर्ती

बता दें कि जाइडस अस्पताल में अभी 50 से ज्यादा मरीजो का इलाज चल रहा है। तो वहीं 150 से अधिक लोग प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती हुए है। तो वहीं गांव में ही 200 से ज्यादा लोगों का डॉक्टर ने इलाज किया। खबर लिखे जाने तक अभी तक इस मामले में किसी के जान-मान की हानी नहीं हुई है। हालांकि कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें