Big News : उड़न परी, गोल्डन गर्ल हीमा दास का स्वर्णिम सफर जारी, एक माह में जीते 5 गोल्ड मेडल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उड़न परी, गोल्डन गर्ल हीमा दास का स्वर्णिम सफर जारी, एक माह में जीते 5 गोल्ड मेडल

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
khabar uk

khabar ukनई दिल्ली: देश और दुनिया में रेस के ट्रैक की नई सनसनी हीमा दास का गोल्डन सफर जारी है। देश की इस नई उड़न परी ने ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसे किसीके लिए भी दोहरा पाना शायद ही संभव हो। उनके प्रदर्शन से हर कोई हैरान है। हीमा दास का प्रदर्शन अद्भुत है। हीमा ने 200 मीटर दौड़ के बाद 400 मीटर की दौड़ में भी अपना गोल्डन सफर जारी रखा और एक महीने में पांच गोल्ड अपने नाम कर लिए।

देश की नई उड़न परी हिमा दास ने शनिवार को एक और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हिमा ने चेकगणराज्य में नोवे मेस्टो नाड मेटुजी ग्रां प्री में महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया। हीमा ने अपने ट्वीटर पर लिखा कि चेक गणराज्य में 400 मीटर स्पर्धा में शीर्ष स्थान पर रहते हुए रेस का अंत किया। हिमा ने 52.09 सेकेंड का समय निकाला।

हिमा का यह इस महीने पांचवां स्वर्ण पदक है। इससे पहले वह दो जुलाई को यूरोप में, सात जुलाई को कुंटो एथलेटिक्स मीट में, 13 जुलाई को चेक गणराज्य में ही और 17 जुलाई को टाबोर ग्रां प्री में अलग-अलग स्पर्धाओं में स्वर्ण जीत चुकी हैं। भारत की वीके विस्मया, हिमा से 53 सेकेंड पीछे रहते हुए दूसरे स्थान पर जगह बनाने में सफल रहीं। विस्मया ने 52.48 सेकंड का समय निकाला। तीसरे स्थान पर सरिता बेन गायकवाड़ रहीं जिन्होंने 53.28 सेकेंड का समय निकाला।

पुरुषों की 200 मीटर स्पर्धा में मोहम्मद अनस ने 20.95 सेकेंड का समय निकाल दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं पुरुषों की 400 मीटर में भारत के ही नोह निर्मल टोम ने भी 46.05 सेकेंड के साथ रजत पदक जीता। पुरुषों की ही 400 मीटर बाधा दौड़ में भारत के एम.पी. जाबिर ने 49.66 सेकेंड के साथ स्वर्ण जीता। जितिन पॉल 51.45 सेकेंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

Share This Article