Big NewsChamoli

बद्रीनाथ में मंदिर प्रांगण में किया गया ध्वजारोहण, देश-विदेश के तीर्थयात्रियों ने धाम में मनाया स्वतंत्रता दिवस

आज पूरे देश में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इसी अवसर पर बद्रीनाथ धाम में मंदिर प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में देशभक्ति का माहौल रहा।

बद्रीनाथ में मंदिर प्रांगण में किया गया ध्वजारोहण

आज देश 77 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। चार धामों में से एक बद्रीनाथ धाम में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंदिर प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान बद्रीनाथ धाम पहुँचे देश-विदेश के तीर्थयात्रियों ने धाम में स्वतंत्रता दिवस मनाया।

Badrinath

भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों से गूंजा धाम

बद्रीनाथ धाम में छोल दमाऊ की थाप के साथ ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान धाम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने देशभक्ति के नारे लगाए। पूरा धाम भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा। धाम में सुबह हल्की बारिश हो रही थी। लेकिन अभी मौसम थोड़ा साफ है। धाम में देशभक्ति का जज्बा देखते ही बन रहा था।

Badrinath

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button