रुद्रप्रयाग- गौरीकुंड-कैदारनाथ पैदल मार्ग पर छोटी-बड़ी लिनचोली के बीच टूटे पुश्ते की मरम्मत कर आवाजाही शुरु कर दी गई है। निम द्वारा 30 फिट पुश्ते का निर्माण 42 मजदूरों की मदद से 2 दिन में किया गया है। टीम प्रभारी डीएस बिष्ट ने बताया कि अभी पुश्ता अस्थायी तौर पर बनाया गया है। बरसात सीजन के बाद में इसे आरसीसी बिम के साथ स्थायी मजबूत किया जाएगा। विदित हो कि बीते शुक्रवार को पुश्ता ध्वस्त हो गया था। इस दौरान यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए वैकल्पिक 40 मीटर अन्यत्र रास्ता भी तैयार किया गया था। सुरक्षा कि दृष्टि से पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों की मौजूदगी में यात्रियों को आगे बढ़ाया जा रहा है।