ऋषिकेश -अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत ब्रिटेन के मशहूर रॉक बैंड दी बिटल्स् के ऋषिकेश आने के पांच दशक पूर्ण होने पर एक बार फिर पूरे माहौल को मॉक बिटल्स् ने संगीत से सराबोर कर दिया।
प्रख्यात योगी महर्षि महेश योगी के सानिध्य में चैरासीकुटिया में अपने प्रवास काल में दी बिटल्स् ने कई यादगार धुनों की रचना की थी।
उत्तराखंड पर्यटन विकासपरिषद एवं गढ़वाल मण्डल विकास निगम ने दीबीटल्स् के ऋषिकेश आगमन के 50 वर्ष पूरे होने अवसर पर 4 से 6 मार्च तक सांस्कृतिक कार्यक्रम में ब्रिटेन के मशहूर दी फैबफोर, दीबीटल्स् ट्रिब्यूट बैंड को आमंत्रित किया।
दिनांक 6 मार्च 2018 को होने वाले कार्यक्रम में दी फैबफोर, दीबीटल्स् द्वारा भी प्रस्तुति दी जाएगी।साथ ही साथ इसी कार्यक्रम में श्री विमलबावरा, प्रसिद्ध कवीरपंथी गायक द्वारा भी अपनीप्रस्तुति दी जाएगी।
रविवार को बीटल्स ट्रीब्यूट बैंड के सदस्य जोसेफ एडवर्ड, डेनिल फिलिफ्स, जॉन थॉमस व पीटन नाइल्स ने योग महोत्सव के मंच पर प्रस्तुति दी। देर रात तक लोग बीटल्स के गीत-संगीत पर झूमते रहे। इससे पूर्व पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महोत्सव में जौनसारी लोक कलाकारों की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही।