खटीमा: मत्स्य विभाग के मछली पालन तालाब में डूबकर दो छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चे तालाब में मछली पकड़ने गए थे। तैराना नहीं आने के कारण दोनों की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार खटीमा में सरकारी अस्पताल के पीछे मत्स्य विभाग ने मछली पालन के लिए तालाब हुआ है। आज करीब ग्यारह बजे वहां से गुजर रहे व्यक्ति ने तालाब में दो बच्चों के शव तैरते देखे। जिसकी सूचना उन्होंने अन्य लोगों को दी।
आनन-फानन में कई लोग मौके पर पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तालाब से बच्चों के शव बाहर निकाले। दोनों बच्चों के नाम निखिल बोरा और दीपक गिरी हैं। दोनों की उम्र 12 साल बताई जा रही है। जानकारी के अनुसा दोनो अलक्ष्या स्कूल में सातवीं में पढ़ रहे थे।