देहरादून: आज करवाचैथ का व्रत है। सुहागिन महिलाओं ने अपने पतियों के लिए व्रत रखा है। सुबह से ही पूजा का दौर शुरू हो गया है। महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए माता गौरी और भगवान शंकर कामना करती हैं। करवा चैथ में चांद का विशेष महत्व होता है। करवा चैथ की रात सभी को चांद के दीदार का इंतजार रहता है।
चांद निकलने के समय की बात करें तो दिल्ली को मानते मानते हुए अलग-अलग शहरों में अलग समय है। देशभर में चांद सबसे पहले 7 बजकर 22 मिनट पर असम में निकलेगा। देहरादून में चांद के दीदार 8 बजबर 10 मिनट पर होंगे। इस तरह देश के विभिन्न हिस्सों में चांद के निकलने के समय में थोड़ा-बहुत अंतर है। चांद के दीदार मुंबई में सबसे देर में यानि 8 बजकर 50 मिनट पर होंगे।