आज, रविवार से शारदीय नवरात्र हस्त नक्षत्र से प्रारम्भ हो रहे हैं। नवरात्र के व्रत 29 सितंबर से शुरू होकर 8 अक्तूबर तक चलेंगे। लंबे समय बाद इस बार नवरात्रों के व्रत में किसी तिथि का क्षय नहीं हुआ है। वैसे तो यह नवरात्र सभी राशियों के लिए शुभ फल लेकर आए हैं, बावजूद इसके कुछ खास राशियां ऐसी भी हैं जिन्हें इन नवरात्रों में विशेष फल की प्राप्ति होने वाली है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर कौन सी हैं वो खास राशियां और क्या रहने वाले हैं उनका लकी रंग।
इन राशि वाले जातकों के लिए नवरात्र बेहद शुभ-
आज नवरात्रि का पहला दिन है। यूं तो आज का दिन सभी राशियों के लिए शुभ रहने वाला है लेकिन यह दिन विशेषकर मेष, वृषभ, कन्या के लिए अति उत्तम रहेगा।
आज का शुभ रंग-
आज का शुभ रंग लाल है। यह रंग मां शैलपुत्री को बहुत प्रिय है।
किस रंग के कपड़े पहनें-
नवरात्र के पहले दिन पूजा करते समय भक्त लाल रंग के वस्त्र धारण करें।
कौन सी मनोकामनाएं होती हैं पूरी-
शैलपुत्री के पूजन से मूलाधार चक्र जाग्रत होने से विभिन्न उपलब्धियां और आरोग्य प्राप्त होता है।
आज के दिन का महत्व-
नवदुर्गाओं में शैलपुत्री का सर्वाधिक महत्व है। इसीलिए इनकी उपासना से ही नवरात्र प्रारंभ होते हैं। इस दिन योगी अपने मन को मूलाधर
चक्र में प्रवेश स्थित करते हैं और यहीं से योगसाधना का आरंभ होता है।