Big News : VIDEO: पहले शोक फिर जश्न, सोशल मीडिया पर वायरल हुए भाजपा नेताओं के ठुमके - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

VIDEO: पहले शोक फिर जश्न, सोशल मीडिया पर वायरल हुए भाजपा नेताओं के ठुमके

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
khabar uk

देहरादून: भाजपा नेताओं का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें भाजपा नेता देशभक्ति गाने पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस ने भी भाजपा के इस वीडियो पर सवाल उठाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं पर कई तरह के कमेंट कर रहे हैं।

भाजपा ने टिहरी सड़क हादसे को लेकर जश्न टालने की बात कही थी। खबरों में भी वही छपा गया, लेकिन सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें साफ पता चल रहा है कि जो शोक प्रकट करते हुए नेताओं ने कपड़े पहने हुए हैं। वही कपड़े ठुमके लगाते वीडियो में भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में मेयर सुनील उनियाल गामा से लेकर विधायक, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी से लेकर प्रदेश कार्यकारिणी के बड़े नेता शामिल हैं।

कुछ भाजपा कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर ये भी कह रहे हैं कि ये वीडियो पहले का है। लेकिन, सोशल मीडिया और अखबारों में खबरों में छपे फोटो में जो कपड़े हैं। वही, वीडियो में भी हैं। कार्यकर्ताओं के दावों को लोगों ने इस तर्क से खारिज कर दिया कि अलग-अलग समय में नेताओं के कपड़े एक जैसे कैसे हो सकते हैं। ऐसा तभी संभव है, जब सभी नेता एक ही दिन में एक साथ जमा हों। बहरहाल भाजपा नेताओं के ठुमके लगाता वीडियो वायरल होने के बाद सियासत भी गर्मा गई है।

Share This Article