Champawat NewsBig News

पहले नौकरानी को पिलाई शराब, फिर किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

चंपावत से महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता ने मामले को लेकर पुलिस को तहरीर सौंपी है. तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

शराब पिलाकर किया दुष्कर्म

मामला चंपावत जिले के बनबसा थाना क्षेत्र का है. मामले को लेकर पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी है. पीड़िता ने बताया कि वो बनबसा नगर निवासी एक व्यक्ति के घर पर घरेलू काम करती है. महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने पहले उसे शराब पिलाई. शराब पिलाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगा. तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है. मामले को लेकर थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें