Uttarkashi NewsBig News

उत्तरकाशी के गुराड़ी गांव में लगी भीषण आग, तीन आवासीय भवन जलकर खाक, कई मवेशियों की दर्दनाक मौत

उत्तरकाशी जिले की मोरी तहसील के गुराड़ी गांव में बुधवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते, तब तक आग तीन आवासीय भवनों को अपनी चपेट में ले चुकी थी और कुछ ही देर में ये मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए।

उत्तरकाशी के गुराड़ी गांव में लगी भीषण आग

घटना सुबह करीब 5:30 बजे की है। अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग इतनी तेजी से फैली कि घरों में बंधे मवेशियों को बचाने का मौका भी नहीं मिल पाया। आग लगने से चार गाय, एक बैल, सात बकरियां और एक भेड़ की जलकर मौत हो गई।

कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

आग लगते ही गांव में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें