Dehradun News
बर्तन की दुकान में सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप

Rishikesh news: ऋषिकेश के चंद्रेश्वर नगर में बर्तन की दुकान में अचानक सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। आग की लपटे देख इलाके में अफरा-तरफरी मच गई।
बर्तन की दुकान में सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग
घटना सोमवार सुबह की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक बर्तन की दुकान से आग की लपटें और धुआं उठने लगा। उन्होंने दुकानदार को घटना की जानकारी दी। उन्होंने पानी डालकर आग बुझाने की भी कोशिश की। आग को भड़कता देख लोगों ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी।
कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान में रखा पूरा सामान जलकर पूरी तरह से राख हो चुका था। गनीमत रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।