Dehradun NewsBig News

त्यूणी में आग, तीन मकान हुए जलकर राख, बेघर हुए दर्जनों लोग

देहरादून के त्यूणी क्षेत्र में रडू गांव के खेड़ा रुपाहा में रविवार को भीषण आग लगने से तीन परिवारों के मकान जलकर राख हो गए. गनीमत रही कि जिस समय आग लगी, उस समय परिवार के सभी सदस्य खेतों और बगीचों में काम कर रहे थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई. लेकिन घरों में रहने वाले लोग बेघर हो गए, इसके साथ ही उनके जीवनभर की कमाई जलकर खाक हो गई.

त्यूणी में लगी भीषण आग

बताया जा रहा है कि पास के जंगल में लगी आग तेजी से फैलते हुए इन मकानों तक पहुंच गई. जिस वजह से लकड़ी से बने दो मंजिला भवन आग की चपेट में आ गया और धू-धू कर जलने लगा. आग इतनी भयावह थी कि स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

तहसीलदार ने मांगी क्षेत्रीय पटवारी से रिपोर्ट

आग से प्रभावित लोगों का कहना है कि घटना में उनके घर में रखा सामान जलकर राख हो गया. घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार सुशीला कोठियाल ने क्षेत्रीय पटवारी से तुरंत रिपोर्ट मांगी है. प्रभावित परिवारों ने शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता की अपील की है. ताकि वे घर से अपने घर बना सकें.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें