Haridwar NewsBig News

नौ घंटे बाद बुझी केमिकल फैक्टरी में लगी आग, मालिक समेत दो लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में इब्राहिमपुर गांव में केमिकल फैक्ट्री में रविवार देर रात लगी भीषण आग पर करीब नौ घंटे बाद काबू पाया गया. बता दें हादसे में फैक्ट्री मालिक समेत एक श्रमिक की मौत हो गई. जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं. जिनकी तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी है.

नौ घंटे बाद बुझी केमिकल फैक्टरी में लगी आग

घटना रविवार रात करीब नौ बजे की है. जानकारी के अनुसार इब्राहिमपुर मार्ग पर बनी गणपति केमिकल फैक्टरी में अचानक भीषण आग लग गई. सूचना मिलते ही पुलिस और दमकलकर्मियों क टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया.

फैक्टरी मालिक समेत दो लोगों की मौत

करीब नौ घंटों की कड़ी मशकत के बाद आग पर सोमवार सुबह करीब छह बजे के आसपास काबू पाया गया. फैक्ट्री की तलाशी ली तो अंदर से दो शव बरामद हुए. जिनकी पहचान महेश चंद्र अग्रवाल निवासी ज्वालापुर (फैक्ट्री मालिक) और संजय पुत्र डालचंद निवासी उत्तर प्रदेश श्रमिक के रूप में हुई.

जांच में जुटी पुलिस

हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सोमवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया. हादसे को लेकर एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे के कारणों की जांच चल रही है. अभी भी कुछ लोगों के लापता होने की खबर है. जिनकी तलाश जारी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें