Dehradun NewsHighlight

सिलिंडर फटने से घर में लगी भीषण आग, चपेट में आया मासूम

राजधानी देहरादून में सहस्त्रधारा रोड में स्थित एक घर में सिलिंडर फटने से भीषण आग लग गई. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग की चपेट में आने से एक बच्चा बुरी तरह से झुलस गया है. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सिलिंडर फटने से घर में लगी भीषण आग

घटना शुक्रवार की है. मिली जानकारी के अनुसार सहस्त्रधारा रोड में भद्रकाली एनक्लेव न्यू बस्ती में एक घर में सिलिंडर फटने से भीषण आग लग गई. बताया जा रहा है मौके पर नौ सिलिंडर मौजूद थे. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची.

आग की चपेट में आया मासूम

कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने एमएफई से पानी खींचकर हौज रील के माध्यम से आग पर काबू पाया. आग की चपेट में आने से वहां मौजूद बच्चा बुरी तरह से झुलस गया. जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया. आग लगने से कमरे में सारा सामान जलकर खाक हो गया.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें