Haridwar NewsBig News

हवन के दौरान आश्रम के कमरे में लगी आग, बुरी तरह झुलसा सेवक

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में हवन के दौरान अचानक आश्रम के कमरे में आग लग गई. इस दौरान वहां मौजूद सेवक बुरी तरह से झुलस गया. आनन-फानन में सेवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

हवन के दौरान आश्रम के कमरे में लगी आग

घटना गुरुवार की बताई जा रही है. आपको बता दें कि भुवन एन्क्लेव राजा गार्डन में श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर और दुर्गा मंदिर स्थित है. यहां एक छोटा सा आश्रम भी बना हुआ है. जहां पर सेवादार के तौर पर मन कामेश्वर गिरी रहते हैं. जानकारी के मुताबिक उन्होंने कमरे के अंदर हवन किया था. जिसके बाद वह आराम कर रहे थे. इसी दौरान वहां मौजूद गद्दों ने आग पकड़ ली. देखते ही देखते आग पूरे कमरे में फैल गई.

एम्स ऋषिकेश में चल रहा सेवक का इलाज

इस दौरान कमरे में आराम कर रहे सेवक मन कामेश्वर गिरी आग की चपेट में आ गए और बुरी तरह से झुलस गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया और सेवक को कमरे से बाहर निकालकर एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने सेवक की हालत को गंभीर देख हायर सेंटर एम्स रेफर कर दिया है. फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें