UttarakhandBig NewsUttarkashi

सिलेंडर में गैस लीक होने से घर में लगी आग, एक महिला गंभीर रूप से झुलसी

उत्तरकाशी के कोटियाल गांव में गैस सिलेंडर से गैस लीक होने से आग लग गई। इस दौरान एक महिला बुरी तरह से झुलस गई। ग्रामीणों की मदद से महिला को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

सिलेंडर में गैस लीक होने से हुआ जोरदार धमाका

मिली जानकारी के अनुसार प्रेमवती नौटियाल हर रोज की तरह मंगलवार को खाना खाने के बाद कमरे में सोने चली गई। बताया जा रहा है महिला ने शायद चूल्हे का बटन पूरी तरह बंद नहीं किया। जिस कारण पूरी रात गैस लीक होती रही।

महिला बुरी तरह झुलसी

सुबह जब महिला किचन में गई और चूल्हा खोलने का प्रयास किया तो जोरदार धमाका हो गया। जिसकी चपेट में महिला आकर बुरी तरह से झुलस गई।

मामले की जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार धनी राम डंगवाल ने राजस्व टीम के साथ मौके का मुआयना किया। जानकारी के अनुसार तहसीलदार धनी राम ने बताया कि संभवत: गैस लीक होने से ही यह घटना हुई है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button