Big NewsDehradun News
देहरादून के निरंजनपुर सब्जी मंडी में लगी आग, मौके पर पहुंचा दमकल विभाग

देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। निरंजनपुर सब्जी मंडी में अचानक भयंकर आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची।
देहरादून के निरंजनपुर सब्जी मंडी में लगी आग
घटना गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। मंडी में अचानक आग लग गई। आग की चपेट से आने से चार दुकान जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पटेल नगर से पुलिस की टीम फायर बिग्रेड की टीम के साथ मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड की टीम ने दुकानों में फंसे दो व्यक्तियों का रेस्क्यू किया।
जांच में जुटी पुलिस
फायर बिग्रेड की 5 गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार दुकानों में आग लगने से नारियल और सब्जियों राख हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।