Dehradun NewsHighlight

कानूनी शिकंजे में फंसी Urmila Sanawar!, देहरादून में मुकदमा दर्ज

आए दिन उर्मिला सनावर(Urmila Sanawar) अपने विवादित बयानों के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती है। हालांकि अब एक बार फिर वो कानूनी शिकंजे में आ गई हैं। देहरादून (Dehradun News) के नेहरू कॉलोनी में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। चलिए पूरा मामला जान लेते है।

कानूनी शिकंजे में फंसी Urmila Sanawar!, देहरादून में मुकदमा दर्ज

दरअसल अपने सोशल मीडिया पोस्ट के चलते विवादों में बनी रहने वाली उर्मिला सनावर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मोथरोवाला चौक निवासी आरती गौड़ ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। उनका आरोप है कि उर्मिला सनावर ने अपनी फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट से उनके खिलाफ आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट डालें।

आरती गौड़ ने उर्मिला पर आरोप गंभीर आरोप

आरती गौड़ ने उर्मिला पर आरोप लगाए कि उन्होंने उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि खराब की है। साथ ही लोगों को उनके खिलाफ भड़काने की कोशिश भी की। उन्होंने शिकायत में सनावर द्वारा उनका फेसबुक पर मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक करने का आरोप लगाया। जिसकी वजह से उन्हें लगातार अज्ञात लोगों के कॉल और धमकियां आने लगीं।

फेसबुक पर मोबाइल नंबर किया लीक

आरती ने अपनी शिकायत में बताया कि इससे वो मानसिक रूप से काफी परेशान हुई हैं। खुद को सुरक्षित भी महसूस नहीं कर रही हैं। अपनी जान को खतरा बताते हुए उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही जांच भी शुरू कर दी है।

विवादों से घिरी रहती है उर्मिला

ये पहली बार नहीं है जब उर्मिला विवादों में रही हो। इससे पहले अंकिता भंडारी हत्याकांड वाले केस में भी उर्मिला ने दावा किया था कि उनके पास इससे जुड़े सबूत और ऑडियो क्लिप्स हैं। सोशल मीडिया पर भी उन्होंने कुछ ऑडियो वायरल की थी। इन्हीं के आधार पर उन्होंने bjp के कुछ वरिष्ठ नेताओं और पूर्व विधायकों पर गंभीर आरोप लगाए थे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें