UttarakhandBig NewsChamoli

चमोली: सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का संचालन कर रही कंपनी पर FIR, गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

चमोली में बुधवार को नमामि गंगे के प्रोजेक्ट की साइट पर दर्दनाक हादसा हो गया था। सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का संचालन करने वाली कंपनी पर गुरुवार को एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। जिसके बाद चमोली पुलिस जांच में जुट गई है।

संचालन करने वाली कंपनी के खिलाफ FIR

कंपनी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है। बता दें जय भूषण मलिक कंस्ट्रक्शन कंपनी पटियाला व कन्फिडेंट इंजीनियरिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कोयंबटूर एसटीपी प्लांट का संचालन करती है। जानकारी के मुताबिक एसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने बताया कि पुलिस जांच जुट गई है।

हादसे में 16 लोगों की मौत

नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर करंट फैलने से 16 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं 11 लोग करंट में झुलस गए थे। सभी घायलों को इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। इनमें से संदीप मेहरा और सुशिल की हालत गंभीर बनी हुई है

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button