National

Blinkit पर FIR दर्ज, 10 मिनट में घरों तक पहुंचा रहे थे मर्डर का हथियार

हाल ही में पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके में दो हत्याओं की जांच हुई। इस जांच के दौरान जो खुलासा हुआ वो बेहद ही चौंकाने वाला था। आरोपियों ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल किया गया स्विचब्लेड यानी बटन से खुलने वाले चाकू क्विक कॉमर्स डिलीवरी ऐप Blinkit से मंगाया गया था। इसी को लेकर अब दिल्ली पुलिस ने कंपनी के खिलाफ दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस की माने तो कंपनी ने बटनदार चाकू की आर्म्स एक्ट के उल्लंघन किया है।

10 मिनट में Blinkit से ऑर्डर किया चाकू और घोप दिया

पुलिस ने हत्याओं के आरोपियों को हिरासत में लिया। जिसमें पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि चाकू को ब्लिंकिट से ऑर्डर किया था। बता दें कि बटनदार चाकू प्रतिबंधित हथियारों में आते है। इनकी बिक्री और डिलीवरी कानूनन प्रतिबंधित है। कंपनी पर आरोप है कि इन्हें ऐप पर सामान्य किचन टूल्स की तरह लिस्ट किया गया था।

fir-filed-blinkit-for-selling-knives

पुलिस ने भी खुद चाकू मंगाकर की पुष्टि

पुलिस ने इस संदेह को मिटाने के लिए पहले खुद ग्राहक बनकर टेस्ट ऑर्डर किया। पुलिस को भी Blinkit ने बटन वाला चाकू डिलीवर किया। जिससे कंपनी द्वारा नियमों की पुष्टि हुई। पुलिस ने भी कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली।

बटन वाले चाकू प्रतिबंधित हथियारों में

जांच में पुलिस की टीमों द्वारा दिल्ली के कई डार्क स्टोर्स और वेयरहाउस पर छापेमारी की गई। वहां से कई दर्जन बटन वाले चाकू बरामद किए गए गए। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि ये हथियार कौनसा सप्लायर भेज रहा है। अब तक इसके कितने ऑर्डर पूरे हो गए है।

कंपनी को भेजा जाएगा नोटिस!

कंपनी की माने तो पुलिस ब्लिंकिट को जल्द ही नोटिस भेजेगी। यदि जांच में ये साबित हुआ कि कंपनी ने नियमों की अनदेखी की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें