EntertainmentHighlight

Final Destination 6 OTT Release: ओटीटी पर फैलेगी दहशत!, कब और कहां देखें फाइनल डेस्टिनेशन?

Final Destination 6 OTT Release: इसी साल मई में ‘फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स’ सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। इस अमेरिकी सुपरनैचुरल हॉरर फ्रैंचाइज़ी का छठा पार्ट अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज होने जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी इसे थिएटर्स में देखने से चूक गए तो अब आप इसको घर बैठ एंजॉय कर सकते हो। चलिए जानते है कि ये फिल्म कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी?

‘फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स’ ओटीटी पर कब और कहां आएगी? Final Destination Bloodlines OTT Release

फिल्म ‘फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स’ को दर्शकों का काफी प्यार मिला। अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। 16 अक्टूबर यानी आज मिड नाइट को ‘फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स’ प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने जा रही है।

‘फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स’ का कलेक्शन

इस फिल्म को एडम स्टीन और ज़ैक लिपोव्स्की द्वारा डायरेक्ट किया गया है। ज़बरदस्त स्टंट और रोमांच से भरपूर इस फिल्म में पैट्रिक, जॉयनर, अन्ना लोर, एलेक्स ज़हरा सहित कई कलाकारों ने अभिनय किया है। बता दें कि फिल्म ने दुनिया भर में 2430.16 करोड़ की कमाई की थी। भारत में इसने नेट कमाई 63.18 करोड़ रुपये और ग्रॉस कमाई 74.91 करोड़ रुपये रही।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें