मुंबई- सोनी टीवी पर आने वाले वाले सीरियल बेहद के एक्टर पीयूष सहदेव को मुंबई पुलिस ने रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पीयूष पर धारा-376 के तहत शिकायत दर्ज की गई है। आपको बता दें एक मॉडल ने पीयूष के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया है हालांकि पुलिस ने मॉडल का नाम का खुलासा नहीं किया है.
मुंबई की वर्सोवा पुलिस स्टेशन ने शिकायत मिलने पर पीयूष को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने पीयूष को 27 नवंबर तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा है।
पीयूष पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। आपको बता दें, इससे पहले पीयूष सहदेव अपने तलाक को लेकर चर्चा में रहे। पीयूष की पत्नी आकांशा रावत ने उनके खिलाफ पुलिस स्टेशन में हैरेसमेंट की शिकायत दर्ज कराई थी। उसके बाद से पीयूष और आकांशा अलग हो गए। हालांकि उस समय भी आकांशा और पीयूष का रिश्ता खराब होने के पीछे भी पीयूष का एक्स्टरा मैंरिटल अफेयर बताया जा रहा था।
पीयूष सहदेव देवों के देव महादेव, मीत मिला दे रब्बा और बेहद जैसे शो में बतौर एक्टर काम कर चुके हैं।