UttarakhandBig News

प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे से खत्म नहीं होगी लड़ाई, कांग्रेस ने की सरकार से ये मांग

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने रविवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. जिसके बाद से ही उत्तराखंड में सियासी पारा गरमा गया है. मंत्री अग्रवाल के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल का बयान सामने आया है. गोदियाल ने कहा है कि मंत्री के इस्तीफे से ये लड़ाई खत्म नहीं होगी. लड़ाई खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री को खुद प्रदेशवासियों से माफ़ी मांगनी पड़ेगी.

प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे से खत्म नहीं होगी लड़ाई : गोदियाल

प्रेमचंद अग्रवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. जिसके बाद कांग्रेस का रिएक्शन सामने आया है. कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रेमचंद अग्रवाल के मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद ये लड़ाई खत्म नहीं होगी. लड़ाई खत्म करने के लिए खुद सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, ऋतू खंडूरी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को प्रदेशवासियों से माफ़ी मांगनी होगी.

सामने आया कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का रिएक्शन

वहीं मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का बयान सामने आया है. माहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उम्मीद की है कि वो जल्द से जल्द प्रेमचंद अग्रवाल का इस्तीफा स्वीकार करें. साथ ही प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को आंदोलनकारियों को सड़क छाप वाले बयान पर फटकार लगाएं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें