Big NewsNational

भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत, 4 की हालत गंभीर, पीएम ने जताया शोक

big road accident

उदयपुर : चित्तौड़गढ़ निकुम्भ थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात भयंकर सड़क हादसा हुआ जिसमे दो दो वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक मध्यप्रदेश के रतलाम क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। जानकारी मिली है कि ये लोग चित्तौड़गढ़ के प्रसिद्ध तीर्थ सांवलिया सेठ के दर्शन करने के बाद लौट रहे थे। हादसे में घायल 9 लोगों में चार की हालत गंभीर बताई गई। सभी का उपचार उदयपुर के एमबी अस्पताल में चल रहा है। इस हादसे में पीएम मोदी ने शोक जताया है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा निकुंभ थाना क्षेत्र के सादलखेड़ा गांव के निकट हुआ। घटना की वजह तेज गति बताई जा रही है। क्रूजर में सत्रह लोग सवार थे, दुर्घटना इतनी भीषण थी कि क्रूजर (जीप) सामने से आ रहे ट्रेलर में जाकर फंस गई। उसमें सवार सभी सत्रह लोग उसी में फंसे रह गए थे। दुर्घटना के चलते हुई विस्फोट जैसी आवाज सुनकर आसपास के लोग दौडक़र घटनास्थल पर आए। उन्होंने गांव के दूसरे लोगों को इसकी सूचना दी। जिनके जरिए ही पुलिस को भी हादसे की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू किया लेकिन असफल रही। इसके बाद जेसीबी मंगाई गई और उसके जरिए ट्रेलर में फंसी जीप को बाहर खींचा गया और जीप को काटकर लोगों को बाहर निकाला जा सका।

बता दें कि आठ लोगों की मौत मौके पर हो चुकी थी। साथ ही बाकी 9 घायलों को उपचार के लिए निकुम्भ अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उन्हें तत्काल उदयपुर के लिए रेफर किया गया। 9 घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी मिली है कि सभी मृतक 8 लोग मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के रहने वाले थे। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनके शव निकुम्भ अस्पताल में रखे गए हैं।

Back to top button