देहरादून : देहरादून से ब्रेकिंग खबर है। जी हां देहरादून के पटेलनगर स्थित एक ब्रेड फैक्ट्री में भीषण आग लग गई जिस कारण लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं 6 मजदूरों की जान पर बन आई जिसे पटेलनगर पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाया।
एक के बाद एक फटे 5 सिलेंडर
मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह 4 बजे की है जब फैक्ट्री में रखे 35 किलो के 5 सिलेंडर एक के बाद एक ब्लास्ट हुए जिससे ब्रेड फैक्ट्री भीषण आग की चपेट में आ गई। जिससे आस पास अफरा तफरी मच गई। वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस औऱ फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। फिर जानकारी मिली कि फैक्ट्री के अंदर 6 मजदूर फंसे हुए थे जो सोए हुए थे जिनको पुलिस ने उनका रेस्क्यू कर बाहर सुरक्षित निकाला।
फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। साथ ही कितने का नुकसान हुआ है इसकी भी जानकारी नहीं।