Dehradun NewsHighlight

रेलवे ट्रैक की चपेट में आने से मादा गुलदार की मौत, रेलवे के खिलाफ केस दर्ज

हरिद्वार-ऋषिकेश रेलवे ट्रैक की चपेट में आने से मादा गुलदार की मौत हो गई. रेंज अधिकारी ने रेलवे के खिलाड़ केस दर्ज करा लिया है. हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि किस ट्रेन से ये हादसे हुआ है.

रेलवे ट्रैक की चपेट में आने से मादा गुलदार की मौत

गश्त के दौरान वन विभाग के कर्मचारियों को हादसे का पता चला. जिसके बाद वन विभाग के हाथ पांव फूल गए. वन कर्मचारी गुलदार का शव पोस्टमार्टम के लिए मोतीचूर रेंज कार्यालय लेकर पहुंचे. रेंज अधिकारी महेश सेमवाल ने बताया कि मामले में रेलवे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. गुलदार की उम्र लगभग सात साल बताई जा रही है.

जांच में जुटी पुलिस

हादसा किस ट्रेन से हुआ है अभी तक इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है. मामले की जांच जारी है. माना जा रहा है खाने की तलाश में गुलदार ट्रैक तक पहुंचा होगा. बता दें ये कोई पहला हादसा नहीं है जब ट्रेन की चपेट में आने से किसी वन्यजीव की मौत हुई है. इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं, बावजूद इसके प्रशासन की ओर से हादसे रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें