Haridwar NewsHighlight

उत्तराखंड पुलिस की महिला कांस्टेबल ने बढ़ाया प्रदेश का मान, बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन कप में जीता कांस्य पदक

उत्तराखंड पुलिस की महिला कांस्टेबल पूजा भट्ट ने 13वीं ओपन नेशनल महिला बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन में बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है।

बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में पूजा भट्ट ने पाया तीसरा स्थान

बता दें हाल ही में गोवा के वास्को में हुए इवेंट में पूजा भट्ट ने मेडल जीता है। पूजा भट्ट हरिद्वार के खानपुर थाने में महिला आरक्षी के पद पर तैनात है। उत्तराखंड पुलिस ने भी पूजा के प्रयास और उपलब्धि की सराहना की। हरिद्वार पहुंचकर एसएसपी प्रमोद डोबाल ने पूजा भट्ट को सम्मानित किया।

पूजा भट्ट को किया सम्मानित

उत्तराखंड के आधिकारिक पुलिस हैंडल ने ट्विटर पर ट्वीट कर लिखा कि हरिद्वार के खानपुर थाने में तैनात महिला कांस्टेबल पूजा भट्ट ने गोवा में आयोजित इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर उत्तराखंड पुलिस का नाम रोशन किया है। पूरे उत्तराखंड पुलिस परिवार की ओर से उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई।” शाबाश, पूजा!”

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें