TrendingHighlight

एक से दर्द ने बनाया रिश्ता…शराबी पतियों से थी परेशान, महिलाओं ने एक दूसरे से ही कर ली शादी

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के देवरिया जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां पर दो महिलाओं ने पतियों की प्रताड़ना से तंग आकर एक दूसरे का सहारा बनने का फैसला किया। सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी इन महिलाओं ने ना केवल शराबी पतियों से अलग हुई बल्कि एक-दूसरे का दर्द साझा करने के बाद शादी (Same Sex Marriage) की और साथ रहने का भी फैसला किया। ऐसे में अब महिलाओं ने कमरा किराए पर लेकर नया जीवन जीने का प्लान बनाया है।

शराबी पतियों से परेशान होकर महिलाओं ने एक दूसरे से की शादी

झारखंड की रांची निवासी गुंजा की शादी देवरिया जिले के रुद्रपुर कस्बे में हुई थी। उसका पति शराबी था। शराब पीकर वो पत्नी के साथ रोज मारपीट करता था। 8 साल पहले पति की प्रताड़ना से परेशान होकर गुंजा ने घर छोड़ दिया था। वो गोरखपुर में किराए का कमरा लेकर रहने लगी। वहीं, गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र की कविता भी अपने शराबी पति से प्रताड़ित थी। वो सोशल मीडिया पर गुंजा से मिली। कविता ने भी प्रताड़ना की वजह से अपना घर छोड़ दिया था। सोशल मीडिया पर दोनों ने अपना समान दर्द बांटा।

दर्द ने बनाया रिश्ता

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम पर हुई बातचीत के दौरान दोनों ने अपनी-अपनी परेशानियां साझा कीं। एक जैसा दर्द महसूस करने के बाद दोनों ने दोस्ती की। जिसके बाद ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। पतियों की प्रताड़ना से तंग आकर दूसरी शादी का विचार दोनों के लिए असंभव लग रहा था। इसलिए दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीने-मरने का फैसला किया।

मंदिर में की शादी

गुरुवार को रुद्रपुर के दुर्गेश्वर नाथ मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से दोनों ने शादी की। गुंजा ने पति की भूमिका निभाते हुए कविता की मांग में सिंदूर भरा और वरमाला पहनाई। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव को साक्षी मानकर अपना नया जीवन शुरू करने की शपथ ली। शादी की खबर फैलते ही मंदिर पर भारी भीड़ जुट गई।

नया जीवन शुरू करने की योजना

शादी के बाद दोनों ने बताया कि वे गोरखपुर में किराए का घर लेकर साथ रहेंगी। कविता ने कहा कि अब उनका नाम नहीं बदलेगा, लेकिन वो अपने पति गुंजा को बबलू कहकर बुलाएगी। दोनों ने कहा कि वे एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकतीं और अब साथ में खुशहाल जीवन बिताने की योजना बना रही हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें