Uttarkashi NewsHighlight

Uttarkashi Cloudburst से मची तबाही, भागीरथी नदी में बाढ़ का खतरा !

उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने के बाद खीरगंगा में बाढ़ आ गई। जिसके चलते 50 से 60 लोग मलबे में दब गए। इस घटने के कुछ ही मिनट बाद सुक्की टॉप में भी बादल फट गया। सुक्की टॉप में फ्लैश फ्लड आने से अब भागीरथी नदी में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

Uttarkashi Cloudburst से मची तबाही

उत्तरकाशी के सुक्की टॉप में बादल फटने (Cloud burst in Sukki Top) से फिलहाल जानमाल की हानि नहीं हुई है। लेकिन फ्लैश फ्लड की वजह से danger of flood in Bhagirathi riverका खतरा मंडरा रहा है।

ये भी पढ़ें : क्यों फटते हैं बादल?, आखिर क्यों आई पहाड़ी इलाकों में Cloudburst के मामलों में तेजी?

भागीरथी नदी में बाढ़ की खतरा !

दरअसल सुक्की टॉप में तेज बहाव के साथ भारी मात्रा में मलबा भी नीचे आ गया । जो भागीरथी नदी के बहाव मार्ग पर जमा हो गया है। इस मलबे ने भागीरथी नदी के रास्ते को बाधित कर दिया है जिसके चलते भागीरथी का जलस्तर फिलहाल असामान्य रुप से कम हो गया है और अब भागीरथी नदी में बाढ़ की आशंका बनी हुई है।

ये भी पढ़ें : Uttarkashi Cloudburst : मलबे में ढूंढी जा रही जिंदगियां, एयर रेस्क्यू के लिए सेना को भेजा पत्र

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें