Dehradun NewsHighlight

त्योहारी सीजन में सतर्क रहें! देहरादून में यहां FDA का छापा

त्योहारी सीजन में मिलावटी मिठाइयों पर लगाम लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग (FDA) की टीम सक्रिय हो गई है। सोमवार को विभाग ने देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में एक बड़े रसगुल्ले के गोदाम पर छापा मारा।

रसगुल्ले के गोदाम पर FDA का छापा

कार्यवाही के दौरान FDA की टीम ने वहां बड़ी मात्रा में मिठाई का भंडारण पाया। अनुमान है कि गोदाम में करीब 5 हजार किलो रसगुल्ले रखे गए थे। विभागीय अधिकारियों ने मौके से रसगुल्ले के सैंपल लिए और जांच के लिए लैब भेज दिए हैं।

गोदाम के संचालक से पूछताछ जारी

FDA अधिकारियों के अनुसार, रिपोर्ट आने के बाद मिठाई की गुणवत्ता और उसमें संभावित मिलावट की स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल गोदाम संचालक से पूछताछ जारी है। विभाग ने साफ किया है कि त्योहारों के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें