highlight

उत्तराखंड में किसानों की महापंचायत, कानून वापसी तक पीछे नहीं हटेगा किसान

Breaking uttarakhand news

लक्सर: कृषि कानूनों के विरोध में लक्सर में किसानों की महापंचायत हुई। सुबह से ही किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए ट्रैक्टरों और गाड़ियों से पहुंचे। हालांकि इस महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान नहीं पहुंच पाऐ। इसमें भारतीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल ने शिरकत की। वहीं, महापंचायत को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

कृषि कानून व आंदोलनरत किसानों पर किए जा रहे अत्याचार के विरोध में लक्सर के इंटर कॉलेज में किसानों ने महापंचायत की। इस महापंचायत में किसानों के सभी संगठनो के किसान शामिल नहीं हो पाए। जिस कारण यह महापंचायत मैं 200 के लगभग ही किसान इकट्ठा हो पाए। दिल्ली में पिछले दो महीनों से आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में इस महापंचायत का आयोजन किया गया। भारतीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल ने मंच पर संबोधन के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार तीनों कानूनों को वापस नहीं लेती, तब तक किसान पीछे नहीं हटेगा।

Back to top button