Nainital

लालकुआं : लॉकडाउन के बीच बहुचर्चित स्मैक तस्कर गिरफ्तार

appnu uttarakhand newsनैनीताल : एक तरफ जहां सारे देश में कोरोनावायरस के चलते लॉक डाउन चल रहा है। वहीं नशे के सौदागर अपराधी अपनी गतिविधियों से बाज नहीं आ रहे हैं। लेकिन तस्करों पर पुलिस शिकंजा कसे हैं। वहीं लाल कुआं पुलिस को लॉकडाउन के बीच बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक बहुचर्चित स्मैक तस्कर को 7 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया।

आपको बताते दें विकास व्यापारी नाम का यह स्मैक तस्कर लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय था और पुलिस इसकी तलाश में थी। वहीं गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने उसको 7 ग्राम स्मैक केसाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के समझ पेश किया। कोतवाल सुधीर कुमार ने बताया कि नशे के खिलाफ चल रही मुहिम यूं ही जारी रहेगी.

Back to top button