EntertainmentHighlight

Family Man 3 एक्टर Rohit Basfore की संदिग्ध हालात में मौत, दोस्तों संग जंगल घूमने निकले थे, वापस नहीं लौटे

फैमिली मैन’ सीजन 3(Family Man 3) में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर रोहित बासफोर(Rohit Basfore ) अब इस दुनिया में नहीं रहे। महज कुछ समय पहले असम के गरभंगा जंगल में दोस्तों के साथ घूमने गए रोहित की अचानक मौत हो गई। ये खबर सामने आते ही उनके चाहने वालों और इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि रोहित के परिवार ने उनकी मौत को हादसा नहीं बल्कि हत्या बताया है।

Family Man 3 एक्टर Rohit Basfore की मौत

बताया जा रहा है कि रोहित रविवार दोपहर अपने कुछ दोस्तों के साथ जंगल की तरफ निकले थे। उन्होंने परिवार से कहा था कि ये बस एक छोटी सी ट्रिप है। लेकिन शाम होते-होते उनसे संपर्क टूट गया। जैसे-जैसे वक्त बीतता गया, परिवार की बेचैनी बढ़ती गई। आखिरकार एक दोस्त की कॉल से परिवार को जानकारी मिली कि कुछ गड़बड़ हो गया है। जब तक रोहित को अस्पताल पहुंचाया गया, तब तक वह दम तोड़ चुके थे।

शरीर पर मिले गंभीर चोटों के निशान

गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में हुए पोस्टमार्टम से पता चला है कि रोहित के सिर, चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें थीं। यानि मामला साफ है कि उनकी मौत प्राकृतिक नहीं थी। यही वजह है कि अब इस पूरी घटना को हत्या के एंगल से देखा जा रहा है।

परिवार को इन चार लोगों पर शक

रोहित के परिवार ने साफ तौर पर चार लोगों के नाम लिए हैं जिनपर उन्हें संदेह है। इन नामों में रंजीत बासफोर, अशोक बासफोर, धरम बासफोर और एक जिम ओनर अमरदीप शामिल हैं। बताया जा रहा है कि रोहित का हाल ही में पार्किंग को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ था। वहीं अमरदीप वही शख्स है जिसने रोहित को जंगल ट्रिप के लिए बुलाया था। फिलहाल पुलिस चारों संदिग्धों की तलाश में जुटी है और केस की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें